फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting between two sides in soil dispute

मिट्टी के विवाद में दो पक्षों में पथराव

Tue, 17 Aug 2021 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two sides in soil dispute
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम पैसई में सोमवार की सुबह खेत से मिट्टी उठाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इनमें मारपीट के साथ पथराव भी हुआ। मामले में पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पैसई निवासी एदल सिंह का गांव के ही दुर्गपाल से से मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। जिससे अफरा तफरी मच गई। ईंट-पत्थर लगने से कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, तो मारपीट कर रहे लोग भागने लगे पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। एसओ ने बताया कि सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं नगला भवानी-गिजौली मार्ग पर सोमवार की दोपहर गाड़ी को साइड नहीं देने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक गिजौली निवासी हरेंद्र, गजेंद्र, जितेंद्र और जीतू गाड़ी से खंदौली की तरफ आ रहे थे। रास्ते में नगला भवानी निवासी चंदन सिंह, हरेंद्र और लटूरी भी अपनी कार से आ रहे थे। गाड़ी को साइड नहीं देने पर इनके बीच मारपीट हो गई। जिसमें जितेंद्र सहित दो लोग घायल हो गए। जितेंद्र ने चंदन, हरेंद्र और लटूरी के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed