फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting between two parties in Bhargain, 10 people injured

Agra News: भरगैन में दो पक्षों में पथराव, 10 लोग घायल

Fri, 26 Jul 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties in Bhargain, 10 people injured
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच पथराव के साथ जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कस्बा भरगैन के मोहल्ला जहानी थोक निवासी नूर मोहम्मद व जुल्फिकार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी और पथराव के साथ लाठी डंडे चलने लगे। पथराव शुरू होते ही चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने जुल्फिकार पक्ष से घायल यूसुफ, इखलास, इमरान व खुशनुमा और नूर मोहम्मद पक्ष से मोहम्मद अहमद, अंसार, फरजान व नहीम को लहूलुहान हालत में स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां मौजूद चिकित्सकों ने जुल्फिकार व नूर मोहम्मद की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलते ही अभियोग दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed