फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting after dispute among women video goes viral in agra

आगरा: महिलाओं में विवाद के बाद पथराव, मोहल्ले में मची अफरातफरी, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 07 Jan 2022 08:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 08:50 PM IST
सार

आगरा में दो महिलाओं में विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Stone pelting after dispute among women video goes viral in agra
छत पर चढ़कर लोगों ने फेंके पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला रामबल में शुक्रवार को दो महिला दुकानदारों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों के परिवार के लोगों के आने पर पथराव होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची। तब तक पथराव करने वाले भाग गए।

विज्ञापन

नगला रामबल में घरों के बाहर सीमा और ऊषा की परचून की दुकान हैं। दोनों आमने-सामने ही हैं। उनके बीच ग्राहकों को लेकर आए दिन झगड़ा होता है। दोनों एक-दूसरे के पास आने वाले ग्राहकों को लेकर कहासुनी करते हैं। शुक्रवार सुबह महिलाएं एक ठेल से सामान खरीद रही थीं। 
विज्ञापन

दो महिलाओं में हुआ था विवाद
एक महिला ने दूसरी महिला से कुछ कह दिया। इस पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस बात की जानकारी दोनों ने घर के पुरुषों को दी। वह भी आ गए। उनमें मारपीट के बाद लात-घूंसे चलने लगे। बाद में दोनों घरों की छत पर चढ़ गए। इसके बाद ईंट-पत्थर फेंकने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव होने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। किसी ने मोबाइल से पथराव करते लोगों को वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, पुलिस को कोई नहीं मिला। घरों में भी कोई नहीं था।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस लगाई गई है। किसी परिवार की ओर से तहरीर नहीं आई है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। विवाद सीमा और ऊषा के बीच बताया गया है। इसके बाद पथराव हुआ है। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed