फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelted on Rajya Sabha MP Geeta Shakya car returning from election campaign in mainpuri

UP Election 2022: मैनपुरी में भाजपा की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की कार पर पथराव, चालक घायल

Mon, 14 Feb 2022 08:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 08:28 PM IST
सार

मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व करहल से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की गाड़ी रोकने की कोशिश की गई थी। 

विज्ञापन
Stone pelted on Rajya Sabha MP Geeta Shakya car returning from election campaign in mainpuri
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में नगला भंत गांव के पास सोमवार शाम कुछ लोगों ने राज्यसभा सांसद की कार पर पथराव कर दिया। पथराव में राज्यसभा सांसद बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई है। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंचे, तब तक पथराव करने वाले भाग चुके थे। 

विज्ञापन


औरैया निवासी राज्यसभा सांसद गीता शाक्य सोमवार को भाजपा के सदर सीट से प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन मैनपुरी आई थीं। वह ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के बाद सोमवार शाम को वापस जा रही थीं, तभी कोतवाली क्षेत्र में औंछा रोड पर स्थित गांव नगला भंत के पास कुछ लोगों ने सड़क पर अवरोध डालकर उनकी कार को रोक लिया। 

विज्ञापन

कार पर मिट्टी भी फेंकी 

जब तक कोई कुछ समय पाता वहां मौजूद लोगों ने कार पर मिट्टी फेंकने के साथ ही पथराव कर दिया। वारदात के वक्त सांसद के साथ मौजूद भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पार्टी नेताओं और पुलिस को दी। जब तक पार्टी नेता मौके पर पहुंचे पथराव करने वाले भाग चुके थे। वारदात के बाद गीता शाक्य मौके से ही औरैया के लिए रवाना हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह शाक्य का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed