{"_id":"67ca771f8bdb7bfdde079ccc","slug":"stolen-wireless-of-traffic-inspector-recovered-by-then-seized-truck-stolen-from-police-station-also-found-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ट्रैफिक इंस्पेक्टर का चोरी हुआ वायरलेस बरामद, तब तक थाने से चुर गया सीज ट्रक...वो भी मिल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ट्रैफिक इंस्पेक्टर का चोरी हुआ वायरलेस बरामद, तब तक थाने से चुर गया सीज ट्रक...वो भी मिल गया
Fri, 07 Mar 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:03 AM IST
सार
आगरा में ट्रैफिक इंस्पेक्टर का चोरी हुआ वायरलेस 11वें दिन बरामद हो गया, लेकिन तब तक थाने से सीज ट्रक चोरी हो गया। हालांकि पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रामबाग पुलिस चौकी के बाहर टीएसआई का चोरी हुआ वायरलेस सेट एत्माद्दौला पुलिस ने बरामद कर लिया है। टीएसआई के थैले को नशेड़ी उठा ले गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
रामबाग पुलिस चौकी के बाहर 24 फरवरी को टीएसआई सुरेंद्र शर्मा का बैग चोरी हुआ था। बैग में सरकारी वायरलेस हैंडसेट, मोबाइल और जरूरी सामान था। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्याम विहार गली नगर निवासी सनी ने चोरी की थी। सनी ने पुलिस को बताया कि वह नशे में था। उसे शराब पीने के लिए और रुपये चाहिए थे। उसने बैग चुराया। वायरलेस बेचने की कोशिश की लेकिन कोई खरीदने को तैयार नहीं था।
थाने से चोरी हो गया सीज ट्रक
एत्मादद्दौला थाने में खड़ा सीज ट्रक चालक लेकर भाग गया था। पुलिस ने जाल बिछाकर ट्रक बरामद कर लिया। चालक फरार है। चार मार्च को खनन निरीक्षक सुशील कुमार ने 30 घन मीटर खनिज से लदे एक ट्रक को पकड़ा था। ट्रक को एत्माद्दौला पुलिस के सुपुर्द किया था। ट्रक सीज कर पुलिस ने थाने के पीछे खाली मैदान में खड़ा करा दिया था। ट्रक मैदान से गायब हो गया। छानबीन में पता चला कि ट्रक को उसका चालक मोरौली, धौलपुर निवासी वीरेंद्र ही लेकर भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।