{"_id":"5f3a83738ebc3e9ff3777ad2","slug":"stolen-from-textile-businessman-s-house-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: कपड़ा कारोबारी के घर से 18.11 लाख की चोरी, चोरों ने मंदिर का चढ़ावा भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: कपड़ा कारोबारी के घर से 18.11 लाख की चोरी, चोरों ने मंदिर का चढ़ावा भी नहीं छोड़ा
Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
सार
- 18.11 लाख के आभूषण-नकदी पार कर ले गए चोर
- इलाज के लिए आगरा गए हुए थे घर के सभी सदस्य
विज्ञापन
अलमारी से जेवरात ले गए चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज की घनी बस्ती स्थित गली पटेल नगर में चोर रेडीमेड कपड़ा कारोबारी के बंद घर के ताले तोड़कर 18.11 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी नरेश चंद्र अग्रवाल परिवार के साथ इलाज कराने के लिए रविवार सुबह आगरा गए थे। रात को चोर मुख्य दरवाजे के ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोर कमरे का जंगला काटकर घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी और 17.81 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह नरेश चंद्र अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल उनके घर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने भतीजे को दी। सूचना पर उनका भतीजा आयुष अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ घर लौट आया। चोरी की जानकारी पर बड़ी संख्या में बस्ती के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। जानकारी पर एएसपी आदित्य वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। मामले में आयुष अग्रवाल ने तहरीर दी है।
चोरों ने घर का मंदिर भी नहीं छोड़ा
चोरों ने वारदात को अंजाम देते समय घर में बने मंदिर को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने मंदिर में बनी दराजों को भी खंगाला। चोर मंदिर के दराजों में रखे पूजा के पैसे भी पार कर ले गए।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने दरवाजे और ताले समेत अन्य स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा ने बताया कि चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीम गठित की गई है। पुरानी चोरी की वारदातों के रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं। कोतवाली पुलिस को शीघ्र वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने दरवाजे और ताले समेत अन्य स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा ने बताया कि चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीम गठित की गई है। पुरानी चोरी की वारदातों के रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं। कोतवाली पुलिस को शीघ्र वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।