फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stolen auto recovered and Arms Act accused granted bail

Agra News: चोरी का ऑटो बरामदगी और आयुध अधिनियम के आरोपी को मिली जमानत

Wed, 04 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Stolen auto recovered and Arms Act accused granted bail

विज्ञापन
आगरा। ऑटो चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम के मामले में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गौतम नगर निवासी छुट्टा उर्फ शशि कपूर ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। एनकाउंटर में किसी पुलिस कर्मी के गोली नहीं लगाने और स्वतंत्र गवाह के अभाव में जिला जज ने जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दे दिए।



थाना एत्माद्दौला में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 नवंबर 2025 को दरोगा प्रदीप कुमार, मोहित मलिक, आशु कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गौतम नगर की तरफ से ऑटो आता दिखाई दिया। चालक से ऑटो को रोकने का इशारा किया। वह ऑटो मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर ऑटो में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। ऑटो में बैठे दो आरोपी कराहते हुए गिर गए। एक आरोपी रेलवे लाइन की तरफ भाग गया। घायल आरोपी छुट्टा और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ऑटो, तमंचे और कारतूस बरामद किए। अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed