फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sting Operation Exposed Of Corruption In RTO Agra

अमर उजाला स्टिंग: आरटीओ के बाहर खुली दलाली, डीएल के आवेदन शुल्क का 10 गुना तक वसूल रहे दलाल

Sun, 20 Oct 2019 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sting Operation Exposed Of Corruption In RTO Agra
सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय
आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन आवेदन 200 रुपये में... मेडिकल सर्टिफिकेट के 400 रुपये... जैसा काम बताओगे, वैसा ही दाम लगेगा...। इसी तरह खुलेआम रेट लिस्ट बता रहे हैं आरटीओ दफ्तर के ठीक सामने बगैर किसी डर के कुर्सी-मेज डालकर बैठे दलाल। 
विज्ञापन


आरटीओ दफ्तर में जो फार्म चार रुपये का है, उसके दलाल 30 रुपये वसूल रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को दो दलालों और डीएल के आवेदकों के बीच बातचीत की कैमरे से रिकार्डिंग की। दलाल कैसे करते हैं सौदेबाजी, पढ़िए स्टिंग के कुछ अंश...
विज्ञापन

'फार्म 150 रुपये का, 30 रुपये सरकार के, बाकी हमारे'

आवेदक : डीएल बनवाना है, कितना खर्च आ जाएगा इसमें ?
दलाल : पहले आवेदन कर दीजिए, यह जरूरी है।
आवेदक : आवेदन में कितना खर्च आ जाएगा?
दलाल : 450 रुपये लगेंगे, 300 रुपये सरकारी फीस है, 150 हमारी।
आवेदक : 150 रुपये किस चीज की फीस है, फार्म तो 30 रुपये का है।
दलाल : हां, रसीद 30 रुपये की ही देंगे, यही पैसा सरकारी खाते में जमा होगा। बाकी हमारी फीस है।
आवेदक: अगर मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनवाना हो तो?
दलाल : मेडिकल नहीं, केवल आवेदन करने का इतना चार्ज है। मेडिकल के 400 रुपये अलग लगेंगे।

इसी बीच पास बैठे दूसरे दलाल के पास एक अन्य आवेदक आता है।

आवेदक: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कितना लगेगा?
दलाल: 200 रुपये लगेंगे।
आवेदक: देख लो, यह तो बहुत ज्यादा हैं।
दलाल  : तुम्हारे लिए 150 रुपये ले लेंगे।
आवेदक: इसमें क्या-क्या करोगे, लाइसेंस भी बनवाओगे।
दलाल: ये केवल आवेदन का है। जब डीएल बनेगा, तब अलग फीस लगेगी।

दफ्तर में फार्म नहीं, दलालों की चांदी

आरटीओ में अब ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन के लिए फार्म मिलना बंद हो गया है। यह फार्म चार रुपये का आता है। कार्यालय के सामने खुली दलालों की दुकानों पर आठ पेज के इस फार्म की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है। दफ्तर में फार्म नहीं है, इसलिए डीएल के आवेदकों के लिए दलालों के पास जाना मजबूरी हो गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने यह कहा

सवाल: आपके दफ्तर के बाहर ऑनलाइन आवेदन के 20 रुपये की जगह 150 से 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं? 
जवाब: कई बार मौखिक रूप से रजिस्ट्रेशन के लिए अधिक पैसा लेने की शिकायतें हमारे पास भी आईं। हमने लिखित में मांगा तो कोई देने को तैयार नहीं हुआ। लोग अपने कंप्यूटर से भी आवेदन कर सकते हैं।
सवाल: बाहर लोग कंप्यूटर लेकर बैठे हैं, जबकि उनके पास लाइसेंस नहीं है।
जवाब: बाहरी लोगों को हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है। ये लोग अनाधिकृत हैं।
सवाल: कार्यालय में लाइसेंस समेत अन्य फार्म नहीं मिल रहे हैं।
जवाब: यह फार्म मुख्यालय से ही आना बंद हो गए हैं। नेट पर सभी फार्म हैं, इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
- अनिल कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रशासन) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed