{"_id":"b7ccc5c1de695870fde727457ffed347","slug":"still-love-india-smith-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान के लिए धड़कता है दिल : स्मिथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान के लिए धड़कता है दिल : स्मिथ
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 11 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ साल पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के तौर पर जिस कैप्टन जॉन स्मिथ ने अजंता एलोरा की गुफाएं खोजीं, उन्हीं के प्रपौत्र कर्नल मार्टिन स्मिथ का दिल हिंदुस्तान के लिए धड़कता है। महाराष्ट्र सरकार ने कैप्टन स्मिथ के परिवार को सम्मान के लिए बुलाया है। उनका परिवार तीन दिन तक आगरा में रहेगा और गुरुवार सुबह ताजमहल का दीदार करेगा।
1819 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी कैप्टन जॉन स्मिथ ने शेर के शिकार के दौरान गुफाओं की खोज की थी। उन्होंने कतारबद्ध 29 गुफाओं को खोजा, जो बाद में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गईं और यूनेस्को ने 1983 में इन्हें वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया। बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं में ईसा पूर्व की धर्म एवं संस्कृति का चित्रण है। उन्हीं कैप्टन जॉन स्मिथ के प्रपौत्र कर्नल मार्टिन स्मिथ, उनकी पत्नी मारग्रेट स्मिथ बुधवार शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर आगरा पहुंचे।
हाथ में शेर के शिकार के दौरान की तस्वीर लिए कर्नल स्मिथ भारत के साथ अपने लगाव को बयां करते दिखे। महाराष्ट्र सरकार के विशेष बुलावे पर आए कर्नल स्मिथ ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत वाकई इन्क्रेडिबल है और यहां पर्यटन का हर रूप मौजूद है, जिसे प्रोत्साहन देने और संस्कृति को संरक्षित किए जाने की जरूरत है।