{"_id":"63635fffff0cad0ae73b952a","slug":"stf-probing-the-agra-university-corruption-case-collected-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने जुटाए रिकॉर्ड, 10 शिक्षक-कर्मचारी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने जुटाए रिकॉर्ड, 10 शिक्षक-कर्मचारी रडार पर
Thu, 03 Nov 2022 12:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:01 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक के नजदीकी, योजना और विभिन्न कार्य देख रहे शिक्षक और कर्मचारी भी एसटीएफ के रडार पर हैं। इनकी संख्या अभी 10 बताई है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामले खुल रहे हैं। इसकी जांच एसटीएफ कर रही है। प्रो. विनय पाठक के नजदीकी, योजना और विभिन्न कार्य देख रहे शिक्षक और कर्मचारी भी एसटीएफ के रडार पर हैं। इनकी संख्या अभी 10 बताई है। पूछताछ हो रही है, इनमें कुछ सरकारी गवाह भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ ने प्रो. पाठक के खासमखास और योजनाओं का प्रभार देख रहे शिक्षकों-कर्मचारियों की सूची तैयार की है। इसमें गोपनीय, संबद्धता, परीक्षा, वित्त और विभिन्न सरकारी योजनाओं का कार्य देखने वाले लोग हैं। कुलपति ने इन्हें परीक्षा संबंधी कार्य में केंद्र निर्धारण, कोर्स स्थायी करने, कॉलेजों को संबद्धता देने, रूसा समेत अन्य योजनाओं में आए बजट और बिल भुगतान जैसे मामले दिए थे।
विज्ञापन
इनमें कमीशनखोरी, कार्य कराने के लिए उगाही समेत अन्य आरोप हैं। इसमें एसटीएफ ने इनको कब जिम्मेदारी दी, क्या कार्य कराए। किनकी संलिप्तता है। सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। तीन दिन में एसटीएफ ने इनसे चरणबद्ध पूछताछ भी की है। सूत्र बताते हैं कि इनमें से कुछ सरकारी गवाह भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक के कार्यकाल में बिना जांच कोर्स किए गए स्थायी
कुलपति ने दी एसटीएफ को दस्तावेज लेने की अनुमति
विश्वविद्यालय में एसटीएफ को जांच करने के लिए आवश्यक रिकॉर्ड प्राप्त करने की अनुमति कुलपति ने दे दी है। लिखित में एसटीएफ को अनुमति पत्र दिया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि एसटीएफ एमबीबीएस, बीएएमएस की कॉपियां बदलने और प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक के मामले की जांच कर रही है। विश्वविद्यालय पूरा सहयोग कर रहा है।एसटीएफ ने किसी भी विभाग से रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी थी। इसके लिए उन्हें अनुमति पत्र दे दिया है। एसटीएफ कुलसचिव, संबद्धता विभाग, परीक्षा नियंत्रक, गोपनीय, परीक्षा विभाग, एजेंसी समेत किसी भी विभाग से दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी को भी निर्देशित कर दिया है।