फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF collects details of 201 colleges operators will be questioned Agra University news

Agra University: एसटीएफ ने जुटाया 201 कॉलेजों का ब्योरा, संचालकों से होगी पूछताछ

Sat, 26 Nov 2022 10:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 10:46 AM IST
सार

एसटीएफ ने कॉलेज संचालकों से पूछताछ के लिए कई बिंदु तैयार किए हैं। स्थायी के क्या नियम हैं और इनको किस आधार पर स्थायी मान्यता दी। इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
 

विज्ञापन
STF collects details of 201 colleges operators will be questioned Agra University news
प्रो. विनय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 201 कॉलेज एसटीएफ के रडार पर हैं। ये वे कॉलेज हैं, जिनको प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक ने आंगनबाड़ी किट (प्रति किट 50 हजार रुपये) के बदले पाठ्यक्रम और संबद्धता स्थायी कर दी थी। एसटीएफ ने इन कॉलेजों का पूरा ब्योरा जुटा लिया है। अब इनके संचालकों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

ये है मामला

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रो. पाठक ने 201 कॉलेजों में सत्यापन और जांच कराए बिना ही पाठ्यक्रम और मान्यता स्थायी कर दी थी। जबकि इसके लिए समिति भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करती है, इसके आधार पर ही स्थायी किया जाता है। इसके उलट शपथपत्र पर ही इनको पाठ्यक्रम और मान्यता स्थायी कर दी थी। इसके एवज में हर कॉलेज को चार-पांच आंगनबाड़ी किट के नाम पर कानपुर की स्पोर्ट्स कंपनी के खाते में धनराशि जमा कराई थी। अब इन कॉलेजों की जांच एसटीएफ कर रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: उप मुख्यमंत्री ने सविता समाज से माफी मांगी, दूर किए गिले-शिकवे

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने तैयार की सूची

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इन कॉलेजों की सूची तैयार की है, जिसमें कॉलेज का नाम, पता, संचालक का नाम, कब मान्यता मिली, कौन-कौन से पाठ्यक्रम संचालित हैं। स्थायी के क्या नियम हैं और इनको किस आधार पर स्थायी मान्यता दी। इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसके लिए कॉलेज संचालकों को चरणबद्ध बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed