फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF arrested four hemp smugglers in encounter in etah

एटा: एसटीएफ ने मुठभेड़ में पकड़े चार तस्कर, 40 लाख रुपये का गांजा बरामद

Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
सार

  • बिहार, दिल्ली और कासगंज के रहने वाले पकड़े गए तस्कर 
  • 378 किग्रा गांजे सहित कैंटर और लग्जरी कार बरामद

विज्ञापन
STF arrested four hemp smugglers in encounter in etah
मुठभेड़ में पकड़े गए गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में कोतवाली देहात पुलिस और एसटीएफ (विशेष कार्य बल) मेरठ ने मुठभेड़ में चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। साथ लग्जरी कारें और एक कैंटर बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्कर बिहार, दिल्ली और कासगंज के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिल रही थी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला सेवा निवासी अश्वनी यादव पुत्र अरविंद यादव के तार मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े हैं। गुरुवार की रात गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। इधर, एसटीएफ मेरठ की टीम गांजा तस्करों का पीछा करते हुए एटा तक आ गई। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह और एसटीएफ मेरठ की टीम नगला सेवा मोड़ पर रात करीब 11:30 बजे तैनात थी। तभी एक कैंटर और दो कार आईं। इन वाहनों की पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो तस्करों ने गोलियां चला दीं। पुलिस टीमों ने मुठभेड़ के बाद मनीष कुमार पुत्र नागेंद्र राय निवासी अलीगांव, सरिता बिहार दिल्ली, आदित्य पुत्र राजकिशोर निवासी मोतिहारी (बिहार), अजीत पुत्र रुकमपाल निवासी नगला बनुआ थाना मिरहची और योगेश पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नगला अवदाल थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अश्वनी यादव पुत्र अरविंद यादव और राकेश कुमार पुत्र जुगेंद्र निवासी हमीरपुर थाना मिरहची एटा फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 378 किग्रा गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा कैंटर में लाया गया था। दो लग्जरी कारें, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।  



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed