फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF arrested five ganja smugglers in Agra

Agra News : एसटीएफ ने गिरफ्तार किए पांच गांजा तस्कर, 109 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

Tue, 02 Aug 2022 10:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 10:13 PM IST
सार

तस्कर दूसरों से शहरों से गांजा तस्करी आगरा और आसपास के जिलों में सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस ने एक बार फिर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व सैंया क्षेत्र में तस्कर पकड़े गए थे।  

विज्ञापन
STF arrested five ganja smugglers in Agra
मलपुरा क्षेत्र में पकड़े गए गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद के समीप पुल के नीचे से एसटीएफ और थाना पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 109 किलोग्राम गांजा, एक कार और कैंटर बरामद हुआ है। इससे पूर्व 30 जुलाई को 140 किलोग्राम गांजे के साथ छह तस्कर पकड़े गए थे। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ग्वालियर हाईवे पर बाद गांव के समीप पुल के नीचे कार सवार तस्कर गांजा की खेप आने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर थाने की पुलिस के साथ एसटीएफ ने घेराबंदी की। कुछ ही देर में एक कैंटर आकर रुकी। 

विज्ञापन

दोनों वाहनों से 50 पैकेज गांजा बरामद 

कैंटर और कार सवार कैंटर खोलकर गांजा को कार में रखने लगे, तभी एसटीएफ ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों वाहनों से 50 पैकेट गांजा बरामद किया गया। मौके से एसटीएफ ने मौके से कैंटर और कार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

पकड़े गए लोगों में आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4 निवासी चंद्रमोहन, खंदौली के मलखान उर्फ चीकू, विजेंद्र, सत्यदेव उर्फ भगत सिंह और बुलंदशहर निवासी वीरेंद्र हैं। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे इस माल को फुटकर में आगरा शहर में जगह जगह बेचते हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गांजा कहां से लाया गया और और गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी की जा रही है। बता दें कि 30 जुलाई को सैंया क्षेत्र में पुलिस ने दो गाड़ियों में ओडिशा से लाए गए 140 किलोग्राम गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed