{"_id":"61abaa94dbaa9a1797288030","slug":"step-mother-threat-to-daughter-kasganj-news-agr51681652","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर बेचना चाहती है मेरी सौतेली मां, दे रही यातनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेकर बेचना चाहती है मेरी सौतेली मां, दे रही यातनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपनी सौतेली मां पर रुपये लेकर बेचने और हत्या के षड्यंत्र का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। राष्ट्रपति, महिला आयोग, मुख्यमंत्री, डीजीपी, मंडलायुक्त, एडीजी, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी सहित आला अफसरों को ट्वीटर पर अपना प्रार्थना पत्र पोस्ट किया है।
ट्वीट में युवती ने लिखा है कि उसकी सगी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। तब से सौतेली मां गलत व्यवहार करती है। गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसे बेचना चाहती है। मेरी हत्या भी करा सकती है। इसी डर से मैं अपने घर से निकल आई हूं। युवती ने लिखा है कि वह अपना जीवनयापन करने में सक्षम है। इसलिए उसे अकेले रहने की अनुमति दी जाए। युवती द्वारा की गई शिकायत से सनसनी फैल गई है। पुलिस भी सक्रिय हुई है।
शिकायत को संज्ञान में लिया है। मौके पर टीम भेज रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी सच्चाई होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरके तिवारी, सीओ, पटियाली।