{"_id":"6506e53b2600e663990e82ab","slug":"stealing-sim-card-and-withdraws-59-thousand-rupees-from-account-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4483-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिम कार्ड चोरी कर खाते से निकाले 59 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिम कार्ड चोरी कर खाते से निकाले 59 हजार रुपये
विज्ञापन
सिम कार्ड चोरी कर खाते से निकाले 59 हजार रुपये
एलएलबी की परीक्षा देने गया था युवक, कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। चित्रगुप्त महाविद्यालय के वाहन स्टैंड पर खड़ी बाइक की डिग्गी से चोर ने नकदी, क्रेडिट कार्ड मोबाइल की सिम चोरी कर ली। एलएलबी की परीक्षा देने आए छात्र के खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी अभिषेक मिश्रा एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को वह चित्रगुप्त महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए गया था। मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, 1600 रुपये की नकदी आदि बाइक की डिग्गी में रखने के बाद स्टैंड पर खड़ा कर गया था। एक साथी ने भी अपना सामान डिग्गी में रखा था। अभिषेक जब परीक्षा देकर वापस आया तो देखा कि डिग्गी खुली हुई थी। उसमें मोबाइल तो मिला लेकिन दो सिम, क्रेडिट कार्ड, नकदी आदि गायब थी। साथ आए कैलाश कुमार निवासी गडे़री की भी सिम, नकदी आदि चोरी हो थे। शक होने के बाद जब अभिषेक बैंक पहुंचा तो पता चला कि खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया गया है। अभिषेक ने कोतवाली में तहरीर देकर खाते से निकाली नकदी वापस दिलाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
स्टैंड संचालक नहीं दे रहा जानकारी
अभिषेक ने बताया कि स्टैंड पर वाहन खड़ा करने के बाद पर्ची भी ली थी। वाहन स्टैंड से डिग्गी खोल कर चोरी कर ली गई। लेकिन जब इस बारे में स्टैंड संचालक से जानकारी ली गई तो वह इस बारे में जानकारी से इन्कार करने लगा। वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।