{"_id":"6259da206e1e22427a279e59","slug":"statue-of-martyr-govind-singh-mehta-installed-in-tikoniya-park-agra-news-agr530401438","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुर चुंगी में लगी शहीद की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर चुंगी में लगी शहीद की प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। लंबे इंतजार के बाद शहीद लांस नायक गोविंद सिंह मेहता के परिवार का सपना सच हो गया। राजपुर चुंगी स्थित तिकोनिया पार्क में शहीद गोविंद सिंह मेहता की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया गया। मेयर नवीन जैन और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने शहीद के परिजनों के साथ मिलकर प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के बाद लोगों ने नम आंखों से शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अनावरण के बाद मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहीद के परिजनों ने पार्क में प्रतिमा लगाने की मांग की थी। पार्षद जगदीश पचौरी के प्रस्ताव को नगर निगम सदन ने पारित किया था। उन्होंने कहा कि तिकोनिया पार्क का नाम शहीद गोविंद मेहता के नाम पर रखा जाएगा और उसके लिए जो भी प्रक्रिया होगी, उसे पूरा कराया जाएगा। उनकी प्रतिमा पर एक छत्र भी लगाया जाएगा। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, वीर बहादुर सिंह, पार्षद जगदीश पचौरी, राकेश शर्मा, धर्मवीर सिंह लोधी, बीना शाह, विनय पाटनी, रेखा मेहता, दरबान सिंह, राघव बिष्ट, राम सिंह, राजेंद्र सिंह, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि शहीद लांस नायक गोविंद मेहता 14 अक्तूबर 2015 को राजौरी, पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।
मेरा छह साल का इंतजार खत्म हो गया। प्रतिमा के रूप में मेरा बेटा हमेशा मेरे सामने रहेगा। बेटे ने जो शहादत दी, इससे लोग उसके बारे में जानेंगे और गर्व करेंगे। - कमला देवी, शहीद की मां
विज्ञापन
हमने बेटे की प्रतिमा के लिए कठिन तपस्या की। छह साल तक इंतजार किया। मेयर, विधायक के प्रयास से प्रतिमा का काम पूरा हुआ। दिल को अब सुकून मिला है। - प्रताप सिंह मेहता, शहीद के पिता