फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statement recorded with videography in the case of molestation and assault

छेड़छाड़ व मारपीट में मामले में वीडियोग्राफी के साथ बयान दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Statement recorded with videography in the case of molestation and assault
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में कथा के समापन पर कलश विसर्जन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ और पिटाई के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के एक गांव में 15 जून को कथा का समापन हुआ था। 16 जून को ग्रामीण कलश विसर्जन के लिए हजारा नहर पर पहुंचे थे। नहर में स्नान करते समय नगला पट्टी के कुछ युवकों ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर पीटा था।
विज्ञापन

आक्रोशितों ने गांव में जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने नगला पट्टी के रवि, शेखर, अभिषेक, लोकमन, राजकुमार, अर्जुन, नरेंद्र, मानपाल सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि मामले में पीड़ितों के बयान वीडियोग्राफी के साथ दर्ज कराए गए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed