{"_id":"27a509f0c6b09fce75d25910acf1a2b0","slug":"state-s-first-bird-festival-in-chambal-safari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का पहला बर्ड फेस्टिवल चंबल सफारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का पहला बर्ड फेस्टिवल चंबल सफारी में
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज बैलून फेस्टिवल के बाद आगरा एक और फेस्टिवल की मेजबानी करने वाला है। बाह के जरार में चंबल सफारी लॉज में 4 से 6 दिसंबर तक प्रदेश का पहला बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। फेस्टिवल के लिए जरार में सारस विलेज बनाया जाएगा और दुनिया भर के बर्ड वाचिंग एक्सपर्ट वर्कशॉप कर पक्षी प्रेमियों को जानकारियां देंगे। लखनऊ में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा की।
लखनऊ में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और लखनऊ के आसपास रोड शो किए जाएंगे। चार दिसंबर को सुबह मुख्यमंत्री फेस्टिवल का जरार में उद्घाटन करेंगे। तीनों दिन सुबह बाह, जरार में बर्ड वाचिंग के लिए टीमें बनाकर चंबल वन्य जीव विहार का भ्रमण कराया जाएगा।
दोपहर में वर्कशॉप होंगी और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पर्यटकों के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। आठ दिसंबर को दोपहर एक बजे समापन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। उन्होंने आगरा के कमिश्नर प्रदीप भटनागर को निर्देश दिए कि वह 26 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन
फेस्टिवल में जाने माने बर्ड वाचिंग विशेषज्ञों को बुलाया जाए। इस दौरान बर्ड फोटोग्राफी पर आधारित कार्यशालाएं होंगी, जिसमें स्कूली बच्चे भी हिस्सा लेंगे। पर्यावरण और वन्य जीव आदि विषयों पर चित्रकला, निबंध, कविता लेखन के साथ-साथ खेलों का भी आयोजन कराया जाएगा।
सारस विलेज में रुकेंगे पर्यटक
मुख्य सचिव रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों से जरार और बाह को जोड़ने वाली सड़कों को हर हाल में दुरुस्त कर दिया जाए। आगरा, दिल्ली और आसपास के मुख्य संपर्क मार्गों से बसों का भी संचालन किया जाए। फेस्टिवल स्थल पर राजकीय पक्षी के नाम से सारस विलेज की स्थापना की जाएगी, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था हो सके।
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए स्विस कॉटेज, फूड कोर्ट और कार्यक्रम के संचालन के लिए सभागार और फोटो गैलरी की भी स्थापना होगी। बैठक में प्रमुख सचिव वन संजीव सरन, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, नोएडा विकास प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण, सचिव गृह कमल सक्सेना मौजूद रहे।