फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State highway blocked for three hours with woman's body placed on the road.

Agra News: महिला का शव रखकर स्टेट हाईवे तीन घंटे जाम

Sun, 14 Jun 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
State highway blocked for three hours with woman's body placed on the road.
बाह: महिला हत्याकांड को लेकर फूटा गुस्सा, आगरा इटावा स्टेट हाइवे जाम, फंसे रहे सैकड़ों वाहन, पु
बाह। घर से बहन की बेटी की शादी के लिए भात मांगने बुधवार को निकली खेडा राठौर के गुमान सिंह पुरा की लक्ष्मी की बाह के मंसूरपुरा में लूट के बाद हत्या की गई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे महिला हत्याकांड पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आगरा इटावा स्टेट हाईवे को बिक्रमपुर तिराहे पर मृतका का शव रख कर जाम कर दिया। तीन घंटे तक जाम लगा रहने ये यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण लूट और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा दिए जाने, आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़े थे। सर्किल के सभी थानों के फोर्स के साथ पहुंचे एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन कार्रवाई के बाद ही शव उठाने की जिद पर अड़े थे। आखिरकार हत्याकांड के खुलासे, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब 3 घंटे बाद दोपहर 1 बजे जाम खुल सका। जाम के दौरान इटावा एवं आगरा के छोर से लेकर बिक्रमपुर मार्ग तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंसने से चिलचिलाती धूप में परेशान यात्री पैदल निकलने को मजबूर हो गए। बता दें कि 20 जून को बहन बड़ोस गांव की माया देवी की बेटी की शादी है। 10 जून को शाम 4.30 बजे लक्ष्मी भात मांगने के लिए निबोहरा के दखलीपुरा गांव के लिए घर से निकली थी। बेटे किशोरीलाल ने पुलिस को बताया कि वह सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायजेब, कमरबंद पहने थी। गांव के चौराहे से मनू निषाद समेत 2 लोग बाह जाने की कहकर लक्ष्मी को बाइक पर बिठा ले गए। 11 जून को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुए फोटो से पता चला कि लक्ष्मी का शव बाह के मंसूरपुरा क्षेत्र में पड़ा मिला है। पहने हुए गहने गायब थे, शरीर पर चोट के निशान थे। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed