{"_id":"65ede8d78374423cc803ba26","slug":"state-chief-secretary-durga-shankar-mishra-inspected-metro-in-agra-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया मेट्रो का निरीक्षण, सुविधाएं और सुरक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया मेट्रो का निरीक्षण, सुविधाएं और सुरक्षा का लिया जायजा
Sun, 10 Mar 2024 10:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:37 PM IST
सार
आगरा में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र मेट्रो का निरीक्षण किया। इन दौरान उन्होंने मेट्रो के सभी स्टेशनों का दौरा किया व अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आगरा पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य सचिव ताजमहल मेट्रो स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मेट्रो का सफर किया। इस दौरान डीएम आगरा भानु चंद गोस्वामी, एमडी यूपीएमआरसी और आलाधिकारी मौजूद रहे। मेट्रो में सफर के दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों से अगले मेट्रो कॉरिडोर बनने की जानकारी ली। सभी मेट्रो स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
ताजनगरी में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मेट्रो का निरीक्षण किया। इन दौरान उन्होंने मेट्रो के सभी स्टेशनों का दौरा किया व अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश भी दिए। वहीं, मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में कहा की 2026 तक आगरा में मेट्रो शेष जगहों पर शुरू हो जाएगी। एमजी रोड पर बनने वाले ट्रैक पर लेकर दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो बनना सभी के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन