{"_id":"6944daa29b7a7c05df048f3f","slug":"state-bird-sarus-absent-in-yamuna-chambal-count-wetlands-shrinkage-blamed-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रूठा राज्य पक्षी सारस.. दो दिन की गिनती में एक भी नहीं मिला, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रूठा राज्य पक्षी सारस.. दो दिन की गिनती में एक भी नहीं मिला, जानें क्या है वजह
Fri, 19 Dec 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:24 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस के लिए वेटलैंड्स विकसित किए जाने पर जोर दिया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यूपी का राज्य पक्षी सारस यमुना-चंबल की वादियों से रूठ गया है।
विज्ञापन
सारस। स्रोत : वन विभाग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबल में 10 साल पहले बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। चंबल सफारी जरार में सारस विलेज स्थापित किया गया था। विदेशी विशेषज्ञों ने उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस के लिए वेटलैंड्स विकसित किए जाने पर जोर दिया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यूपी का राज्य पक्षी सारस यमुना-चंबल की वादियों से रूठ गया है। 15-16 दिसंबर को दो दिन चली गणना में यमुना-चंबल पट्टी क्षेत्र में एक भी सारस नहीं मिला। वेटलैंड्स सिकुड़ने को इनके रूठने की अहम वजह माना जा रहा है।
चंबल सेंक्चुअरी के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि राजस्थान से सटे रेहा से लेकर इटावा से लगे उदयपुर खुर्द तक दो दिन गणना कराई गई लेकिन एक भी सारस नहीं मिला। सामाजिक वानिकी जैतपुर के रेंजर कोमल सिंह ने बताया कि रेंज में यमुना के बीहड़ से लेकर नदी किनारे के क्षेत्र में दो दिन सारस की गणना का काम चला, सुबह-शाम हुई गणना में एक भी सारस नहीं दिखाई दिया है।
बुजुर्ग किसान कचौराघाट के सुरेश चंद्र शर्मा, चमरौआ के सुरेश पचौरी, जरार के जोधाराम, बिजौली के सोवरन सिंह ने बताया कि दो दशक पहले तक खेत-खलिहान और तालाब-पोखर के आसपास सारस के जोड़े दिखते थे। खेतों के टीलों पर घोंसला बनाकर अंडे देते थे। अब गांवों में वेटलैंड नहीं रहे इसलिए सारस दिखना भी बंद हो गए हैं।