फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   start the new train from barrily to kasganj demu

लालकुआं से आने वाले कासगंज के यात्रियों को मिलेगी सीधी सेवा

Mon, 17 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
start the new train from barrily to kasganj demu
कासगंज के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बरेली से कासगंज के बीच फास्ट पैसेंजर ट्रेन का समय अब बदल गया है। देर रात बरेली से चलने वाली ट्रेन के समय में लगभग दो घंटे का अंतर बढ़ाया गया है। दूसरे रूट की डेमू रैक का लिंक पैसेंजर ट्रेन से जोड़ने के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वैसे तो कासगंज ट्रैक पर डेमू रैक संचालन की लंबे समय से मांग उठ रही थी। उम्मीद भी थी कि जल्द ही एक डेमू रैक कासगंज को मिलेगा। बजट में भी इसकी घोषणा हुई। दिसंबर माह में इज्जतनगर मंडल को डेमू रैक मिल चुका था। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी भेजी है तो यह डेमू रैक पीलीभीत ट्रैक पर दौैड़ेगा। लिंक की गई ट्रेन अब डेमू रैक के आने के बाद कासगंज की ओर चलेगी। इससे लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी की ओर से आने वाले बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज के यात्रियों को सीधी सेवा प्राप्त हो सकेगी। रेलवे ने डेमू ट्रैक और लिंक की गई पैसेंजर ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

यह रहेगी समय सारिणी
पीलीभीत ट्रैक के डेमू रैक को लिंक करने के लिए रेलवे ने समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। ट्रेन संख्या 55360 जो बरेली सिटी से रात 8:45 बजे चलकर 11:45 बजे कासगंज पहुंचती थी। यह ट्रेन अब रात 10:55 बजे बरेली सिटी से चलकर रात 1:20 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बदला गया समय
- डेमू रैक को लिंक करने के लिए पैसेंजर ट्रेन संख्या 55360 का समय बदल दिया है। परिचालन विभाग की ओर से समय सारिणी जारी की गई है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।

मिल गए हैं निर्देश
- समय सारिणी जारी होने के बाद पैसेंजर ट्रेन का समय बदल दिया गया है। उच्चाधिकारियों से ट्रेन संचालन के संबंध में दिशा निर्देश मिल गए हैं । - आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed