फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Star campaigners did not come in Agra North Assembly By Election

विधानसभा उपचुनाव: स्थानीय नेताओं के कंधों पर पूरा दारोमदार, दिग्गज नहीं करने आएंगे प्रचार

Sat, 04 May 2019 01:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Star campaigners did not come in Agra North Assembly By Election
प्रतीकात्मक तस्वीर
न बड़ी जनसभा, न वरिष्ठ नेताओं के भाषण। न भीड़ जुटाने की चुनौती, न टेंट लगाने की टेंशन। उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में प्रचार का पूरा दारोमदार स्थानीय नेताओं के कंधों पर ही रहेगा। वही स्टार प्रचारक होंगे। इन्हीं के कंधों पर उपचुनाव के प्रचार का भार होगा। 
विज्ञापन


समाज और मोहल्लों की बैठकें कर अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। उत्तर विधानसभा सीट का उपचुनाव लोकसभा चुनाव के बीच में आ जाने के कारण सभी दलों के वरिष्ठ नेता अन्य जनपदों में व्यस्त हैं। लोकसभा प्रत्याशियों के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। एक-एक दिन में कई सभाएं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के दिग्गजों के पास समय का अभाव है। ऐसे में उपचुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं के कंधों पर ही आ गई है। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे स्थानीय नेता ही स्टार: भाजपा

भाजपा महानगर अध्यक्ष व चुनाव संयोजक विजय शिवहरे का कहना है कि प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए स्थानीय नेता ही स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं। यहां का हर नेता अपने आप में स्टार है। सभी का अपना-अपना वजूद है। इसलिए प्रचार के लिए स्थानीय नेता ही स्टार प्रचारक के रूप में अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। सभी लोग इसमें जुट भी गए हैं।

प्रचार के लिए एकजुट गठबंधन: सपा

सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि प्रत्याशी के समर्थन में गठबंधन का हर स्थानीय नेता और कार्यकर्ता स्टार प्रचारक है। प्रचार की कमान संभालने के लिए सपा के साथ-साथ बसपा, रालोद के वरिष्ठ नेताओं की लंबी सूची है। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रचार में जुट गए हैं। सभी को जिम्मेदारी भी दे दी गई है।

राजबब्बर करेंगे प्रचार: कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। उनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उनके अलावा युवा नेता के रूप में पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आ सकते हैं। स्थानीय नेताओं ने तो प्रचार की कमान थाम ही ली है। बैठकें कर सभी समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed