फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stalled power supply for three days could start at 3 pm

Agra News: तीन दिनों से ठप विद्युत आपूर्ति दोपहर तीन बजे हो सकी शुरू

Tue, 25 Apr 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Stalled power supply for three days could start at 3 pm
अमांपुर। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में पिछले तीन दिनों से ठप विद्युत आपूर्ति सोमवार को लगभग दोपहर तीन बजे सुचारू हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से चक्की संचालकों को काफी घाटा हुआ वहीं अन्य व्यापार भी प्रभावित हुए। गर्मी और मच्छरों के कारण लोग भी परेशान रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में पिछले 3 दिनों से विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप गई थी। बिजली कर्मचारी लाइन में आए फाल्ट को ढूंढ रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। उपभोक्ताओं के मोबाइल, पंखे तथा अन्य बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। रात में मच्छरों का प्रकोप भी लोगों को परेशान कर रहा था। सबसे बुरा असर चक्की उद्योग पर देखा जा सकता था। चक्की पर बोरियों के ढेर लगे हुए थे। कई दिनों से पिसाई ना होने के कारण ग्राहक बिना पिसाई के ही बैरंग लौट रहे हैं। नगला गढी के चक्की संचालक संतोष यादव ने बताया के पिछले 3 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। काम न होने से रोजगार का जरिया भी बंद हो गया है। गौतम शाक्य ने बताया की बिजली आपूर्ति के ठप हो जाने से मोबाइल, पंखे, फ्रीज आदि शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

जेई नीरज गौर ने बताया बारिश के कारण कई जगह फाल्ट हो गए थे। अब इन्हें कर्मचारियों द्वारा ठीक कर दिया गया है। विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed