{"_id":"60f9b1018ebc3e6da142ec74","slug":"staff-will-conduct-breath-analyzer-test-before-signing-on-duty-tundla-news-agr5008727124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी साइन ऑन करने से पहले स्टाफ कराएगा ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी साइन ऑन करने से पहले स्टाफ कराएगा ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर ब्रेथलाइजर टेस्ट करते सीआईटी
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। अब चेकिंग स्टाफ टूंडला पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने नकेल कसना शुरू कर दी है। ट्रेनों में ड्यूटी करने जाने से पहले अब हर टीटीई को ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करानी होगी। मगध एक्सप्रेस में सीआईटी द्वारा शराब पीकर गंदगी करने का मामला सामने आने के बाद मशीन टूंडला भेजी गई है।
मगध एक्सप्रेस में शराब पीने का मामला प्रयागराज डिवीजन के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए घटना की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से ब्रेथ एनलाइजर मशीन टूंडला भेजी। मशीन को सीआईटी प्रशासन को सौंपा गया है।
अब ड्यूटी पर आने वाले सीआईटी और टीटीई स्टाफ की जांच के बाद ही रवाना किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सबसे पहले टूंडला हेड क्वार्टर के सीआईटी प्रेमप्रकाश बघेल का ड्यूटी साइन ऑन करने से पहले ब्रेथ एनलाइजर मशीन पर टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन
चेकिंग स्टाफ के शराब पीने के मामलों के मद्देनजर ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट मशीन टूंडला भेजी गई है। इस मशीन से जांच पूरी होने के बाद ही टीटीई स्टाफ अपनी ड्यूटी पर साइन ऑन कर सकेगा।
अमित कुमार सिंह
पीआरओ-एनसीआर प्रयागराज डिवीजन