फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staff will conduct breath analyzer test before signing on duty

ड्यूटी साइन ऑन करने से पहले स्टाफ कराएगा ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट

Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Staff will conduct breath analyzer test before signing on duty
टूंडला स्टेशन पर ब्रेथलाइजर टेस्ट करते सीआईटी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। अब चेकिंग स्टाफ टूंडला पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने नकेल कसना शुरू कर दी है। ट्रेनों में ड्यूटी करने जाने से पहले अब हर टीटीई को ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करानी होगी। मगध एक्सप्रेस में सीआईटी द्वारा शराब पीकर गंदगी करने का मामला सामने आने के बाद मशीन टूंडला भेजी गई है।
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस में शराब पीने का मामला प्रयागराज डिवीजन के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए घटना की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से ब्रेथ एनलाइजर मशीन टूंडला भेजी। मशीन को सीआईटी प्रशासन को सौंपा गया है।
विज्ञापन

अब ड्यूटी पर आने वाले सीआईटी और टीटीई स्टाफ की जांच के बाद ही रवाना किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सबसे पहले टूंडला हेड क्वार्टर के सीआईटी प्रेमप्रकाश बघेल का ड्यूटी साइन ऑन करने से पहले ब्रेथ एनलाइजर मशीन पर टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग स्टाफ के शराब पीने के मामलों के मद्देनजर ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट मशीन टूंडला भेजी गई है। इस मशीन से जांच पूरी होने के बाद ही टीटीई स्टाफ अपनी ड्यूटी पर साइन ऑन कर सकेगा।
अमित कुमार सिंह
पीआरओ-एनसीआर प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed