{"_id":"5e91ce548ebc3e78bb34e668","slug":"staff-nurse-fell-ill-after-contact-to-coronavirus-infected-relative-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: संक्रमित रिश्तेदार के संपर्क में आई नर्स की तबियत बिगड़ी, नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: संक्रमित रिश्तेदार के संपर्क में आई नर्स की तबियत बिगड़ी, नमूने जांच को भेजे
Sat, 11 Apr 2020 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल मथुरा में तैनात स्टाफ नर्स की आगरा में तबियत बिगड़ गई। उसे आगरा में ही क्वारंटीन में रखते हुए नमूना जांच के लिए भेजा गया है। यह स्टाफ नर्स आगरा से प्रतिदिन कार द्वारा दो चिकित्सक और एक वार्ड ब्वॉय के साथ मथुरा ड्यूटी पर आती थी।
स्टाफ नर्स के साथ प्रतिदिन आवागमन करने वाले चिकित्सकों के साथ जिला अस्पताल में कार्यरत अन्य मेडिकल स्टाफ में भी खबलबी मच गई है।
रिश्तेदार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब स्टाफ नर्स की तबियत भी बिगड़ गई है। नर्स अपने कोरोना पॉजिटिव रिश्तेदार के संपर्क में थी। दो दिन पहले जब रिश्तेदार की रिपोर्ट आई तो आगरा स्वास्थ्य विभाग ने नर्स का सैंपल भी जांच के लिए भेजा है।

9 अप्रैल से ड्यूटी पर नहीं आ रही है नर्स
नर्स 9 अप्रैल से ड्यूटी पर नहीं आ रही है। गंभीर बात यह है कि नर्स आगरा से जिस कार से अप-डाउन करती है उसमें अस्पताल के ही दो डॉक्टर और एक एनसीडी कर्मचारी भी आता है। फिलहाल नर्स को क्वारंटीन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।
मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ आरएस मौर्य ने बताया कि स्टाफ नर्स का सैंपल आगरा जिला अस्पताल में लिया गया है। वो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई थी। उसे आगरा में ही क्वारंटीन में रखा गया है। उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।