फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staff clash at university; Head Assistant alleges assault.

Agra News: विश्वविद्यालय में भिड़े कर्मचारी, प्रधान सहायक ने लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Staff clash at university; Head Assistant alleges assault.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को 2 कर्मचारी आपस में भिड़ गए। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के प्रधान सहायक टीकम सिंह ने कर्मचारी संघ के महामंत्री सुनीत चौधरी पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मामला कुलसचिव अजय मिश्रा तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। हालांकि प्रधान सहायक टीकम सिंह ने हरीपर्वत थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


टीकम सिंह ने बताया कि बुधवार रात दोनों के बीच मुख्य गेट पर ताला लगाने को लेकर बहस हो गई थी। दोनों के निवास विश्वविद्यालय के सुल्तानगंज पुलिया स्थित परिसर में है। एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे दोनों का घर है। रात को वह अपने पत्नी व बच्चे के साथ बाहर गए थे। रात को लौटे तो मुख्य गेट पर ताला लगा था। इसी बात को लेकर रात को महामंत्री सुनीत चौधरी से बहस हो गई थी। सुबह विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचे तो सुनीत चौधरी ने आते ही बहस की और मारपीट कर दी। इस संबंध में सुनीत चौधरी का कहना है कि रात को ताले लगाने के कारण टीकम सिंह ने गाली-गलौज की थी। सुबह समझाने गया था कि एक ताले के पीछे गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए थी। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन


2 दिन पहले खंदारी परिसर में हुई थी छात्रों के बीच मारपीट

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय इन दिनों युद्ध का मैदान बन चुका है। दो दिन पहले खंदारी परिसर के दाऊदायल संस्थान में विद्यार्थी आपस में भिड़ गए थे। आरोप है कि बाहर से लड़कों को बुलाकर कैंपस में मारपीट की गई थी। एक-दो छात्रों के सिर में भी चोट आई थी। मामले की जांच चीफ प्रॉक्टर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

दो कर्मचारियों में मारपीट का मामला तो सामने आया है। जांच कराई जा रही है।

अजय मिश्रा, कुलसचिव

वर्जन

शिकायत आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बजरंग प्रसाद, एसीपी, हरीपर्वत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed