फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St Pauls House crowned swimming champion.

Agra News: सेंट पॉल्स हाउस बना तैराकी चैंपियन

Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
St Pauls House crowned swimming champion.
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित पूर्व छात्रों की वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता रविवार को सेंट पीटर्स कॉलेज के तरणताल में हुई। सुपर लीजेंड्स वर्ग में हर्ष महाजन, लीजेंड्स वर्ग में गौरव गोयल व सुमुख उपाध्याय व स्टार्स वर्ग में आर्तुर सिसोदिया ने सर्वाधिक पदक जीते। टीम चैंपियनशिप का खिताब सेंट पॉल्स हाउस ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने बताया कि सुपर लीजेंड्स वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में हर्ष महाजन प्रथम, गौरव खंडेलवाल द्वितीय और अंकुर अग्रवाल तृतीय रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रामानंद चौहान प्रथम, हर्ष महाजन द्वितीय, अंकुर अग्रवाल तृतीय रहे। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में संदीप एडवर्ड प्रथम, रामानंद चौहान द्वितीय और अंजुल शर्मा तृतीय रहे। लीजेंड्स वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में सुमुख उपाध्याय प्रथम, गौरव गोयल द्वितीय और क्षितिज सचदेवा तृतीय रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में गौरव गोयल ने पहला, नमन जग्गी ने दूसरा और सुमुख उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कलीम अहमद प्रथम, डॉ. शुभम जैन द्वितीय और मोहित मदान तृतीय रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में सुमुख उपाध्याय ने स्वर्ण, गौरव गोयल ने रजत और क्षितिज सचदेवा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

स्टार्स वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में आर्तुर सिसोदिया प्रथम, युवराज सिंह भदौरिया द्वितीय और निष्कर्ष दोनेरिया तृतीय रहे। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में आर्तुर सिसोदिया ने पहला, संभव महाजन ने दूसरा और निष्कर्ष दोनेरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में आर्तुर सिसोदिया प्रथम, सार्थ महाजन द्वितीय और युवराज सिंह भदौरिया तृतीय रहे। रिले स्पर्धा में सेंट पॉल्स हाउस ने प्रथम, सेंट लॉरेंस हाउस द्वितीय और सेंट पीटर्स हाउस तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर लुईस व पूर्व छात्र भगवान दास करमचंदानी ने किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा रहे। निर्णायक की भूमिका कौशलेंद्र सिंह, शरद उपाध्याय, निनांद मिल्टन और राहुल सिंह ने निभाई। इस दौरान भारत महाजन, अनमोल कोहली, दीपक प्रह्लाद अग्रवाल, संजीव टंडन, मुनीश गुप्ता, अतुल जैन, संजय अग्रवाल, श्रीनाथ भाटिया, गौरव सिंघल, अमित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सक्षम मित्तल और मुकेश आसवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed