फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St Johns College Celebrate 172 Years agra hindi news

St Johns: 172वें साल के जश्न में डूबा कालेज, कुलपति बोलीं- नैक की अच्छी ग्रेडिंग पाने पर दें जोर

Sat, 17 Dec 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

कुलपति ने कॉलेज में शोध कार्य को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शोध परियोजनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए। 

विज्ञापन
St Johns College Celebrate 172 Years agra hindi news
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नई कुलपति प्रो. आशु रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट जोंस कॉलेज आगरा का 172वां स्थापना दिवस शुक्रवार को कॉलेज के मुख्य सभागार में मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि कॉलेज को अपनी विरासत पर गर्व करते हुए इसकी उत्कृष्टता पर जोर देना चाहिए। राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) की अच्छी ग्रेडिंग पाने के लिए पठन-पाठन को व्यवस्थित करने, भवन के रंग-रोगन के साथ छात्र-छात्राओं व स्टाफ से संबंधित आंकड़ों (डाटा) को भी सजाएं। नैक का मूल्यांकन डाटा आधारित अधिक होता है।

विज्ञापन

 

शोध कार्य को बढ़ावा दिए जाने पर दिया जोर 

कुलपति ने कॉलेज में शोध कार्य को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शोध परियोजनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के संबंध में कहा कि इस समय स्थिति खराब है। सभी के सहयोग से स्थिति बेहतर होगी। कोरोना महामारी की तरह ही सामूहिक प्रयास से विश्वविद्यालय की समस्याओं पर भी विजय प्राप्त की जाएगी। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. पीपी हाबिल ने कॉलेज के संस्थापकों को याद किया। उन्होंने संस्था के माध्यम से शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं के प्रेम, शांति, सौहार्द और देश की एकता बनाए रखने की सीख दी जाती है। 

विज्ञापन

   

कॉलेज के प्राचार्य ने किया स्वागत 

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज की सत्र 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विन्नी जैन ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सैमुअल गार्डन सिंह ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्राओं ने रंगोली बनाई और उसके साथ सेल्फी ली

सेंट जोंस कॉलेज की छात्राओं की ओर से मुख्य सभागार के बाहर रंगोली बनाई गई। इसमें कॉलेज की प्रतिकृति को उकेरा गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली के साथ सेल्फी भी ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed