{"_id":"63171333bee8972ecc7678d6","slug":"st-clairs-school-bus-crashed-into-an-electric-pole-in-agra-up-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विद्युत पोल से टकराई से टकराई सेंट क्लेयर्स स्कूल की वैन, बच्चों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विद्युत पोल से टकराई से टकराई सेंट क्लेयर्स स्कूल की वैन, बच्चों में मची चीख-पुकार
Tue, 06 Sep 2022 03:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 03:00 PM IST
सार
सूचना पर यातायात पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने राहगीरों की मदद से बच्चों को एक तरफ निकाला। बच्चे काफी डर गए थे। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई। बच्चों को उनके परिजन लेकर गए।
विज्ञापन
विद्युत पोल से टकराई से टकराई सेंट क्लेयर्स स्कूल की वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में मॉल रोड पर स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही वैन ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गई। बचने के लिए चालक ने सड़क किनारे मोड़ दिया तो वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। सवार बच्चे चीखने और रोने लगे। घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला। सभी सुरक्षित थे। सूचना पर परिजन आए और बच्चों को घर ले गए।
घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है। सेंट क्लेयर्स स्कूल के 14-15 बच्चों को चालक उनके घर छोड़ने जा रहा था। मॉल रोड पर वैन के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। खंभे से वैन के टकराने पर बच्चे अंदर ही एक-दूसरे पर गिर पड़े। खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बच्चों को चोट नहीं लगी।
बच्चे रोने व चीखने लगे। इससे राहगीर, एक होमगार्ड और यातायात पुलिस के कुछ सिपाही पहुंच गए। सभी ने मिलकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला। छांव में खड़ा कर दिया। वैन चालक ने बच्चों के परिजन को सूचना दी। परिजन आकर बच्चों को ले गए। घटना से बच्चे काफी डरे थे। यातायात पुलिस के मुताबिक, वैन के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन