फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP suspends seven policemen on charges of illegal recovery and negligence in firozabad

Firozabad: अवैध वसूली और लापरवाही में टीएसआई समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Mon, 22 Aug 2022 08:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 08:25 PM IST
सार

फिरोजाबाद में अवैध वसूली करने और ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने जांच के बाद इन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।  

विज्ञापन
SSP suspends seven policemen on charges of illegal recovery and negligence in firozabad
फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को टीएसआई प्रेमपाल सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। टीएसआई एवं दो अन्य पुलिसकर्मियों पर नो एंट्री के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली का मामला संज्ञान में आने पर यह कार्रवाई की गई। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही और अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी पुलिसकर्मियों के कार्यों पर सतत निगरानी कर रहे हैं। यातायात पुलिस में तैनात आरक्षी हरिपेंद्र सिंह ड्यूटी के दौरान सोते हुए मिले। जांच के दौरान टीएसआई से अभद्रता करने के कारण उन्हें निलंबित किया गया। यातायात पुलिस में तैनात उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, सिपाही निशांत चौहान और संजय कुमार द्वारा नो एंट्री के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया था। 

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई 

एसएसपी की ओर से कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों को निलंबित कर दिया गया। वहीं थाना सिरसागंज में तैनात सिपाही संदीप कुमार पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने, आदेश की अवहेलना करने, ड्यूटी स्थल से गायब मिलने के कारण निलंबन की कार्रवाई की है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सचिन कुमार और लाखन सिंह ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर झगड़ा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के कारण दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिसकर्मियों से साफ शब्दों में कहा है कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अभी अपनी ड्यूटी को अंजाम दें। यदि किसी ने अवैध वसूली या फिर ड्यूटी में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed