{"_id":"627cf0688dad57757951757d","slug":"ssp-suspended-barsana-police-station-in-charge-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एसएसपी ने बरसाना थाना प्रभारी को किया निलंबित, शराब और रुपये मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एसएसपी ने बरसाना थाना प्रभारी को किया निलंबित, शराब और रुपये मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल
Thu, 12 May 2022 05:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 May 2022 05:07 PM IST
सार
थाना प्रभारी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कैंटीन संचालक से शराब की पेटी की मांग कर रहे हैं। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी देहात से कराई। दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी थाना प्रभारी मुकेश मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने थाना बरसाना के प्रभारी मुकेश मलिक को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। तीन दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुकेश मलिक ने एक कैंटीन संचालक से अवैध वसूली के लिए फोन किया था। इस पर एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात से कराई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बरसाना के राधारानी मंदिर के पास अप्रैल में करीब 24 लाख रुपये साल पर वृंदावन के दुसायत मोहल्ला निवासी चकलेश्वर सिंह ने कैंटीन ली है। कैंटीन संचालक चकलेश्वर सिंह ने थाना प्रभारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। तीन दिन पहले थाना प्रभारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कैंटीन संचालक से महंगे ब्रांड की शराब की पेटी मांग रहे हैं। इसके अलावा रुपये की मांग भी करते हैं।
विज्ञापन
ऑडियो में धमकाते हुए कहते हैं कि सिपाही कुलदीप को भेज रहा हूं, जल्दी दिलवा देना। शुरू में कैंटीन संचालक ने उनकी फरमाइश पूरी कर दी तो मांग लगातार बढ़ने लगी। कैंटीन संचालक ने मना करने पर मुकेश मलिक ने जान से मारने तक की धमकी दी। कैंटीन का सामान लेकर आने वाली गाड़ियों को भी नहीं जाने दिया। जब थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल हुआ तो जांच कार्रवाई गई, जिसमें सत्यता पाए जाने पर एसएसपी ने मलिक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन