फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP Sudhir kumar Transfer Police Inspector in agra

Agra News: एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, न्यू आगरा और सिकंदरा के थानेदार हटाए, 12 थानों के प्रभारी बदले

Sun, 15 May 2022 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 02:06 PM IST
सार

एसएसपी ने देर रात थाना प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया। 12 थानों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। इनमें से कुछ थानेदारों को साइड पोस्टिंग भेजा है तो कुछ को दूसरे थानों में एसएसआई बना दिया है।
 

विज्ञापन
SSP Sudhir kumar Transfer Police Inspector in agra
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : ani

विस्तार

आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने देर रात थाना प्रभारियों में फेरबदल कर दिया। एसओ न्यू आगरा अरविंद निर्वाल को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर रुनकता चौकी प्रभारी विजय विक्रम सिंह को चार्ज दिया है। वह हाल ही में प्रोन्नत होकर निरीक्षक बने हैं। वहीं थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर किसी को तैनाती नहीं मिली है। 
विज्ञापन


आरटीआई सेल से निरीक्षक संजीव शर्मा को हटाकर थाना बाह और बाह के निरीक्षक मनोज कुमार को थाना खेरागढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसएसआई बाह प्रेम सिंह को खेरागढ़ थाने का प्रभारी, एसओ जगनेर नीरज मिश्रा को एसएसआई बाह और उनके स्थान पर बसई चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


 शहीद नगर चौकी प्रभारी अजय तोमर को एसओ कागारौल, मीडिया सेल से एसआई राजीव सोलंकी को एसओ खेड़ा राठौर, मंटोला की रेलवे लाइन चौकी प्रभारी विवेक कुमार को एसओ बसई अरेला, एसआई तेजवीर सिंह को बसई अरेला से एसओ मलपुरा बनाया गया है। एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी को एसएसआई शाहगंज बना दिया है। एसओ जगनेर योगेंद्र पाल सिंह को सैंया थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसएसआई बाह प्रेम सिंह को एसओ इरादत नगर का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed