फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP seized BJP leader's pajero car for lockdown violation in agra

लॉकडाउन के उल्लंघन पर एसएसपी ने सीज की भाजपा नेता की पजैरो कार, सिफारिशें दरकिनार

Mon, 20 Apr 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 12:19 AM IST
सार

हरीपर्वत चौराहे पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रोकी थी, कागजात नहीं दिखा सका चालक

विज्ञापन
SSP seized BJP leader's pajero car for lockdown violation in agra
भाजपा नेता की पजैरो कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लॉकडाउन में चेकिंग देखने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने रविवार दोपहर को हरीपर्वत चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की पजैरो कार को रुकवा लिया। पुलिसकर्मियों ने चालक से कार के कागजात मांगे, लेकिन वो दिखा नहीं सका। घर से बाहर आने का कारण भी नहीं बता सका, इस पर कार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


आगरा में संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बावजूद नहीं मान रहे हैं। शनिवार को शासन स्तर से स्थिति असंतोषजनक मानी गई थी। 
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों ने रविवार से सख्ती के संकेत दिए थे। एसएसपी बबलू कुमार भी खुद चेकिंग देखने निकले। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार छोड़ने की सिफारिश भी आईं

भाजपा नेता की कार छोड़ने के लिए पुलिस के पास सिफारिशें भी आने लगीं। बताया गया कि कार सैनिटाइजर वितरण के कार्य में लगी थी। जल्दबाजी में चालक गाड़ी के कागजात और अनुमति पत्र लाना भूल गया था। चालक मास्क और सैनिटाइजर देकर लौट रहा था, लेकिन पुलिस ने सिफारिशों को दरकिनार कर दिया। 

सोमवार से और बढ़ेगी सख्ती 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आगरा में तीन मई तक किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी, बल्कि सोमवार से सख्ती और बढ़ेगी। जोमैटो और स्विगी की होम डिलीवरी बंद कर दी गई है। दूध और सब्जी भी वे ही लोग बेच पाएंगे, जिनके पास इसकी अनुमति होगी।

रविवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट वाले जिलों में लॉकडाउन की अवधि में कोई छूट न दी जाए। इसके बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब प्रशासन आगरा को हॉट जोन मानकर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed