{"_id":"6314559121d2db09970c9d02","slug":"ssp-is-conducting-confidential-investigation-more-than-50-policemen-on-the-radar-in-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वसूली में रडार पर 50 से अधिक पुलिसवाले, SSP करा रहे गोपनीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वसूली में रडार पर 50 से अधिक पुलिसवाले, SSP करा रहे गोपनीय जांच
Sun, 04 Sep 2022 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:06 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा में पुलिस और पुलिसिंग की छवि साफ करने के लिए अब एसएसपी के निशाने पर ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनकी ऑटो पार्किंग से लेकर आरोपियों को लाभ पहुंचाने तक की शिकायतें मिल रही हैं। एसएसपी इनकी गोपनीय जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाने-चौकियों पर लाकर आरोपियों को छोड़ा जा रहा है। ऑटो पार्किंग वालों से वसूली का खेल चल रहा है। थानाक्षेत्र में सट्टा हो रहा है। विवेचना में लापरवाही बरती जा रही है। इस तरह की शिकायतें एसएसपी की ओर से जारी व्हाट्स एप नंबर पर पहुंच रही हैं। इसकी गोपनीय जांच कराई जा रही है। 50 से अधिक पुलिसकर्मी जांच के घेरे में हैं। आरोप साबित होने पर पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
फाउंड्री नगर पुलिस चौकी से दो दिन में 15 पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया था। इससे पूरी चौकी खाली हो गई। पुलिसकर्मियों के खिलाफ वसूली सहित अन्य शिकायत मिली थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आगरा चार्ज संभालने के बाद ही व्हाट्स एप नंबर जारी किया था। इस पर पुलिसकर्मियों की वसूली सहित अन्य शिकायत की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 50 से अधिक पुलिसकर्मी रडार पर हैं। इनके खिलाफ मिली शिकायत की जांच हो रही है। एसएसपी ने बताया कि व्हाट्स एप नंबर पर आने वाले शिकायतों की जांच कराई जाती है। जांच में आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें हाल में ही फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की व्हाट्स एप पर शिकायतें मिली थीं। अवैध वसूली के आरोप थे। चौकी पर दलाल भी सक्रिय रहते थे। एसएसपी द्वारा इसकी जांच कराई गई थी। जांच में मामला सही निकला था। धोखाधड़ी के आरोपी को चौकी से छोड़ने में भी संलिप्तता सामने आई थी। इस पर निलंबन, लाइन भेजने और स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है।