फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ssp Firozabad Line Hazir Daroga After Misbehaviour With Bjp Worker

भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता करना दरोगा को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Fri, 19 Jul 2019 04:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Jul 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Ssp Firozabad Line Hazir Daroga After Misbehaviour With Bjp Worker
यूपी पुलिस
भाजपा महानगर अध्यक्ष कार्यालय से घर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करना महंगा पड़ा। क्षेत्राधिकारी शहर की जांच रिपोर्ट आने के बाद उप निरीक्षक विकास कुमार अत्री को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

 
थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद ओमनगर निवासी जीतेश दिवाकर पुत्र शीशपाल दिवाकर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता यहां पार्टी का काम करते हैं। विगत 15 जुलाई को देर शाम पार्टी की बैठक से वापस लौटने के बाद बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रसूलपुर थाने के पास वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक विकास कुमार अत्री ने बाइक रोकी। कार्यकर्ता ने कागज दिखाए लेकिन, हेलमेट नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। जीतेश का कहना है कि परिचय देने पर उसने अभद्रता के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता के ही साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने की जानकारी होते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता सहित पार्टी के ही कई पदाधिकारी पहुंच गए थे।

एसएसपी सचिंद्र पटेल को पूरी स्थिति से अवगत कराया था। एसएसपी ने तत्काल मौके पर पुलिस अधीक्षक शहर प्रबलप्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा को भी मौके पर भेजा था। मामले को सुनने के साथ कार्यकर्ता जीतेश दिवाकर का मेडिकल कराया था। 

सीओ सिटी ने की थी जांच 
एसएसपी ने जांच सीओ सिटी इंदुप्रभा को सौंप दी थी। सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल ने उपनिरीक्षक विकास कुमार अत्री को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि सीओ सिटी की रिपोर्ट आने के बाद उप निरीक्षक विकास कुमार अत्री को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed