फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ssp Firozabad Issued Instructions To Police Personnel For Duty

फिरोजाबाद एसएसपी ने ड्यूटी लगाने की नियमावली में किए बदलाव, इन पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत

Tue, 05 May 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 May 2020 12:17 AM IST
सार

- सर्दी, जुकाम, बुखार आने पर अपने प्रभारी को दें सूचना
- डॉ. ईरज रजा को बनाया नोडल अधिकारी 

विज्ञापन
Ssp Firozabad Issued Instructions To Police Personnel For Duty
फिरोजाबाद के एसएसपी सचिंद्र पटेल - फोटो : Facebook

विस्तार

जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल ने ड्यूटी लगाने की नियमावली में बदलाव किया है। अब गंभीर बीमारी से ग्रसित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी फ्रंटलाइन में नहीं लगाई जाएगी। वहीं छोटे बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही महिला पुलिसकर्मियों को राहत प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल ने कहा कि सांस रोग, फेफड़े रोग, हृदय रोग के साथ गंभीर मधुमेह रोग के शिकार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी फ्रंट लाइन में नहीं लगाई जाएगी। इसके साथ ही 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों को पूर्व बीमारी के इतिहास के मद्देनजर ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा यदि किसी पुलिसकर्मी को सर्दी, जुकाम, बुखार अथवा अन्य कोई बीमारी होती है तो तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को देनी होगी। प्रभारी तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की जिम्मेदारी निभाने वाली महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी कार्यालय में लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

‘नोडल अधिकारी को दें सूचना’ 
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रजा को नोडल अधिकारी बनाया है। पुलिसकर्मी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर उनके मोबाइल नंबर  9454458202, 9411825169 पर जानकारी दे सकते हैं।

इसके साथ ही पुलिस लाइन वेलफेयर ग्रुप (9411825169) पर भी सूचना दी जा सकती है। वहीं कोरोना सेल प्रभारी जेएन अस्थाना के मोबाइल नंबर 8954892080 और सोशल मीडिया सेल प्रभारी उप निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा से 7839859145 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed