{"_id":"61287f0d8ebc3e7a18371ae9","slug":"ssp-changed-11-police-station-incharge-after-death-from-drink-poisons-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जहरीली शराब कांड: एडीजी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 थाना प्रभारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जहरीली शराब कांड: एडीजी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 थाना प्रभारी बदले
Fri, 27 Aug 2021 11:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:28 AM IST
सार
कुछ थानों से शिकायत ज्यादा मिल रही थी। यहां से पीड़ित अधिक आ रहे थे। इस पर थाना प्रभारी हटाए गए। कुछ थाना पर विवेचनाएं लंबित थीं। इस पर भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जहरीली शराब से मौतों के बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने बुधवार रात को ताजगंज, डौकी और शमसाबाद के थाना प्रभारी निरीक्षक सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद एसएसपी मुनिराज जी ने 11 थाना प्रभारी निरीक्षक-थानाध्यक्ष सहित 15 की नई तैनाती की।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि फेरबदल गुणवत्ता के आधार पर किया गया है। कुछ थानों से शिकायत ज्यादा मिल रही थी। यहां से पीड़ित अधिक आ रहे थे। इस पर थाना प्रभारी हटाए गए। कुछ थाना पर विवेचनाएं लंबित थीं। इस पर भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन
फेरबदल होने वालों में एसआई आनंद वीर को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष शमसाबाद, एसआई राकेश कुमार को वाचक से थानाध्यक्ष मंटोला, एसआई शेर सिंह थानाध्यक्ष बसई अरेला से थानाध्यक्ष डौकी, निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक को अछनेरा से प्रभारी थाना ताजगंज, निरीक्षक राजकमल को प्रभारी छत्ता से प्रभारी निरीक्षक अछनेरा, निरीक्षक शेर सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी निरीक्षक छत्ता, निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्यागी को विशेष विवेचना इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना रकाबगंज, निरीक्षक जयश्याम शुक्ल को पुलिस लाइंस से प्रभारी निरीक्षक फतेहपुरी सीकरी, निरीक्षक जय सिंह परिहार को पुलिस लाइंस से प्रभारी निरीक्षक पर्यटन, एसआई अरविंद कुमार निर्वाल को थानाध्यक्ष खंदौली से थानाध्यक्ष सैंया, एसआई अवधेश कुमार को थाना एमएम गेट से थानाध्यक्ष खंदौली बनाया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा निरीक्षक संजय कुमार त्यागी को डीसीआरबी से वाचक एसएसपी, निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी थाना मंटोला से प्रभारी डीसीआरबी, संजीव कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर सीकरी से प्रभारी जनसूचना प्रकोष्ठ और निरीक्षक दिनेश कुमार को थाना प्रभारी रकाबगंज से प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है।
ये भी पढ़ें:
आगरा जहरीली शराब कांड: 12 घंटे लैब परीक्षण में जुटे पांच वैज्ञानिक, तीन चरणों की जांच में मिला मिथाइल अल्कोहल
आगरा: जूतों के बीच छिपाकर लाई हरियाणा की शराब जब्त, ट्रक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट, 225 पेटियां पकड़ी