{"_id":"5d9445df8ebc3e93c95f21ba","slug":"ssp-bablu-kumar-line-hazir-inspector-hariparwat-and-daroga-latest-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर और दरोगा को 'भारी' पड़ गया हमले में धाराओं को 'हल्का' करना, एसएसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर और दरोगा को 'भारी' पड़ गया हमले में धाराओं को 'हल्का' करना, एसएसपी ने की कार्रवाई
Wed, 02 Oct 2019 12:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक डॉ. अनुराग टंडन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गंभीर धारा हटाकर हलकी धारा लगा दी। इस मामले में फरार चल रहे अनुराग के भाई डॉ. अमित टंडन की नामजद पत्नी वैशाली टंडन का नाम भी निकाल दिया।
इस कारस्तानी का पता चलने पर एसएसपी बबलू कुमार ने हरीपर्वत थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मान और जांच अधिकारी अनिल कुमार (चौकी इंचार्ज देहली गेट) को लाइन हाजिर कर दिया है।
बाग फरजाना निवासी डॉ. कमलेश टंडन के बेटे डॉ. अमित टंडन और डॉ. अनुराग टंडन के बीच छह सितंबर को विवाद हुआ था। आरोप है कि डॉ. अनुराग के सिर में लोहे का एंगल मार दिया गया, जिससे उनके गंभीर लगी। इस मामले में जानलेवा हमले की धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जिसे पुलिस ने बाद में गंभीर रूप से चोट पहुंचाने की धारा 308 में तरमीम कर दिया। इसमें अब तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पीड़ित ने बयान नहीं बदला है। इसके बावजूद जांच अधिकारी ने वैशाली को क्लीन चिट देकर उनका नाम निकाल दिया।
एफआईआर में डॉ. अमित टंडन, डॉ. वैशाली टंडन, उनके कर्मचारी राहुल सहित पांच लोगों को नामजद किया था। आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी बबलू कुमार ने भी आरोपियों को जेल भेजने के लिए कहा। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों की तलाश में नाकाम रही।
एसएसपी ने इसके अलावा कई और फेरबदल किए हैं। अछनेरा थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल को हरीपर्वत थाने का चार्ज दिया है। कागारौल के थानाध्यक्ष संजुल कुमार पांडे को शमसाबाद भेजा है। पुलिस लाइन से राकेश कुमार को कागारौल का चार्ज दिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पंवार को क्राइम ब्रांच से मीडिया सेल में स्थानांतरित किया है।