फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ssp bablu kumar gave instruction to police officers for action against mafia

सफेदपोश माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, एसएसपी ने बनाया 'खुफिया प्लान'

Tue, 16 Jul 2019 01:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
ssp bablu kumar gave instruction to police officers for action against mafia
एसएसपी बबलू कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खुफिया एजेंसियां अब ऐसे माफिया को चिन्हित करेंगी जो सफेदपोश होने की वजह से कार्रवाई से बचे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की सूची में इनका नाम ही नहीं आया। ये लोग शराब, खनन, सट्टे और जमीन के अवैध धंधों में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने आईबी, एलआईयू, एसटीएफ, एटीएस की मीटिंग लेकर यह लक्ष्य दिया है। इनकी सूची कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी। उन लोगों पर भी कार्रवाई कराई जानी है जो कुछ ही समय में धनाढ्य हो गए हैं। इनकी आय का स्रोत भी मालूम किया जाना है।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी एजेंसियों के साथ पुलिस लाइन में सोमवार को बैठक की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों भूमाफिया, खनन माफिया और शराब माफिया पर कार्रवाई की समीक्षा में यह बात आई थी कि अवैध धंधों में लगे सफेदपोश अभी तक शिकंजे में आने से बचे हुए हैं। इसके बाद ही खुफिया एजेंसियों की मदद से नई सूची बनाने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना पार में बड़े पैमाने पर नकली नोट, नकली दवाइयों, मिलावटी घी, अवैध शराब, नकली पुर्जे बनाने के मामले सामने आते रहे हैं। इनमें ज्यादा ऐसे हैं जो प्रकाश में नहीं आए। एसएसपी ने इन पर विशेष रूप से पड़ताल कर कार्रवाई के लिए कहा है।

खुराफातियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

शहर में पिछले दिनों हुई बवाल की घटनाओं के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों से कहा गया है कि उन लोगों को पहले से चिह्नित करके रखा जाए तो माहौल बिगाड़ते हैं और अफवाहें फैलाते हैं। हाल ही में मंटोला बवाल और पिछले साल दो अप्रैल की हिंसा में ऐसे लोगों के बारे में जानकारी आई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed