फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ssp Ashish Tiwari Transferred Inspector In Firozabad

Firozabad Police: पुलिस विभाग में तबादले, एसएसपी ने कई चौकी प्रभारी बदले, यहां देखें पूरी सूची

Thu, 15 Sep 2022 11:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 11:17 PM IST
सार

फिरोजाबाद के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने एका थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित 11 चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन
Ssp Ashish Tiwari Transferred Inspector In Firozabad
फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बृहस्पतिवार को एका थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित 11 चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। 

विज्ञापन


चौकी प्रभारी राजा का ताल विपिन कुमार को एका थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। रामगढ़ में तैनात गौरव शर्मा को चौकी प्रभारी राजा का ताल भेजा गया। चौकी प्रभारी कस्बा मक्खनपुर पर तैनात अनिल कुमार को मक्खनपुर थाना, मक्खनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रवि शंकर को निषाद को चौकी प्रभारी कस्बा मक्खनपुर भेजा  गया है। जसराना थाने में तैनात अजीत कुमार को चौकी प्रभारी देहुली थाना जसराना भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही रसूलपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक जावेद खां को तबादला निरस्त करने के साथ ही उनको थाने पर ही तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी नालबंद दक्षिण पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार को चौकी प्रभारी जयना थाना लाइनपार भेजा गया है। चौकी प्रभारी ककरुऊ कोठी उत्तर विकल सिंह ढाका को चौकी प्रभारी नालबंद थाना दक्षिण पर तैनात किया गया है। उत्तर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कश्यप को चौकी प्रभारी रेलवे रोड थाना दक्षिण भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मक्खनपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह को चौकी प्रभारी ककरुऊ कोठी थाना उत्तर भेजा गया है। वहीं प्रमोद कुमार को सिरसागंज से पुलिस लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed