फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP Agra take big action against Foundry Nagar police post policemen

Agra News: एसएसपी की कार्रवाई से उड़े पुलिसकर्मियों के होश, 24 घंटे में कर दिया पूरी चौकी का तबादला

Sat, 03 Sep 2022 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 02:09 PM IST
सार

फाउंड्री नगर चौकी की पुलिस ने 15 दिन पहले धोखाधड़ी के एक आरोपी को पकड़ा था। बाद में उसे छोड़ दिया था। एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी को छोड़ने के पीछे लेन-देने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
SSP Agra take big action against Foundry Nagar police post policemen
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में धोखाधड़ी के आरोपी को छोड़ने के मामले में एसएसपी ने 24 घंटे में पूरी फाउंड्री नगर पुलिस चौकी का ही तबादला कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बुधवार को चौकी प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था। इसके 24 घंटे में ही चौकी पर तैनात चार दरोगा और छह सिपाहियों को भी हटा दिया गया। उन्हें देहात के थानों में तैनात दी गई है।

विज्ञापन

ये है मामला 

फाउंड्री नगर चौकी की पुलिस ने 15 दिन पहले धोखाधड़ी के एक आरोपी को पकड़ा था। बाद में उसे छोड़ दिया था। एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी को छोड़ने के पीछे लेन-देने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को दोबारा पकड़ा था। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया। जांच में पुष्टि होने पर बुधवार को चौकी प्रभारी एसआई विवेक शर्मा और मुख्य आरक्षी अजब सिंह को निलंबित किया था। हालांकि निलंबन के आदेश में कारण कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को बताया गया। सिपाही दुर्गेश कुमार, बिजेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी चालक अंशू यादव को लाइन हाजिर किया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन


इनका भी हुआ तबादला 

बृहस्पतिवार को छह सिपाहियों राजबहादुर, जवाहर सिंह को थाना पिनाहट, अनुराग को कागारौल, कमलेंद्र सिंह को शमसाबाद, कन्हैयालाल और कुलदीप राजपूत को थाना डौकी भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह चार दरोगा एसआई अखिलेश कुमार, हरिओम, संदीप और पवन भढ़ाना को भी देहात के थानों में स्थानांतरित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप नंबर पर मिल रही हैं शिकायतें

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिल रहीं थीं। पुलिसकर्मियोें की कर्तव्यनिष्ठा सही नहीं थी। अवैध वसूली के आरोप थे। चौकी पर दलाल भी सक्रिय रहते थे। इसकी जांच कराई गई थी। जांच में मामला सही निकला था। धोखाधड़ी के आरोपी को चौकी से छोड़ने में भी संलिप्तता सामने आई थी। इस पर निलंबन, लाइन भेजने और स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। 

ताजगंज की तोरा चौकी के प्रभारी भी निलंबित

ताजगंज की तोरा चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र यादव को भी निलंबित किया गया है। उनकी शिकायत एसएसपी से की गई थी। उन्होंने लाभ लेने के लिए एक आरोपी को फोन किया। उस पर अनुचित दबाव बना रहे थे, जबकि मामला एनसीआर का था। डिजिटल साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed