फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ssp Agra Jogendra Kumar Singh said policeman no facebook and whatsapp chat during duty

पुलिसकर्मियों को बदलनी होगी ये 'आदत', नवागत एसएसपी बोले- पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 15 Jun 2019 12:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 Jun 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Ssp Agra Jogendra Kumar Singh said policeman no facebook and whatsapp chat during duty
एसएसपी जोगेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
ऑफिस, थाना और गश्त की ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर फालतू बातें, फेसबुक और व्हाट्सएप पर चैटिंग, गेम खेलने की आदत, अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बदलनी होगी। 
विज्ञापन


जिले में पहली अपराध समीक्षा बैठक करते हुए एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ड्यूटी के दौरान मोबाइल का प्रयोग करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


सिर्फ ड्यूटी और उससे संबंधित जानकारी के आदान-प्रदान के लिए ही मोबाइल प्रयोग कर सकेंगे। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

Ssp Agra Jogendra Kumar Singh said policeman no facebook and whatsapp chat during duty
आगरा के एसएसपी जोगेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अगर, कर्मचारी और अधिकारी मोबाइल पर सोशल मीडिया का प्रयोग करते रहेंगे तो अपराधियों पर कैसे नजर रखेंगे। मोबाइल के इस्तेमाल से उनका ध्यान भंग होगा। इसका फायदा अपराधियों को मिलेगा। 

चौराहों पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि उनकी जरा सी अनदेखी से जाम लग सकता है। कोई हादसा हो सकता है। अगर, किसी तरह की सूचना का आदान प्रदान करना है तो उसके लिए वायरलेस सेट का इस्तेमाल करें। 

उस पर त्वरित कार्रवाई भी हो सकेगी। बैठक में इसके अलावा भी अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। इसमें सभी सीओ, थाना प्रभारी मौजूद रहे। 

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि टॉप 10 अपराधी और महिला संबंधी अपराधों में जेल से छूटे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। टॉप-10 महिला अपराध से संबंधित अपराधियों की फोटो थानों के बोर्ड पर लगाई जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed