फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP Agra big plan against prostitution in hotel and guest house

आगरा: अय्याशी के अड्डों की तलाश करेगी पुलिस, एसएसपी ने तैयार किया बड़ा प्लान

Sun, 06 Mar 2022 08:40 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 08:40 AM IST
सार

शहर के कई होटल अय्याशी के अड्डे बने हुए हैं। युवक और युवतियों को बिना आईडी के कमरा दिया जा रहा है। हाल ही में सिकंदरा गेस्ट हाउस में हुई छापेमार कार्रवाई में इस मामले का खुलासा हुआ।

 

विज्ञापन
SSP Agra big plan against prostitution in hotel and guest house
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

अय्याशी कराने वाले होटल और गेस्ट हाउस पर अब पुलिस की सख्त नजर रहेगी। एसएसपी आगरा ने थाना स्तर पर ऐसे होटल और गेस्ट हाउस की गोपनीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि आगंतुक रजिस्टर में ठहरने वाले लोगों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कब आए और कब गए। इसमें रुकने का कारण भी लिखा होना चाहिए।

विज्ञापन

पकड़ी जा चुकी हैं विदेशी युवतियां

शहर में बड़े स्तर पर देह व्यापार का खेल चल रहा है। पूर्व में विदेशी युवतियां तक होटल में पकड़ी गईं हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए, लेकिन पुलिस की लापरवाही की वजह से कुछ होटलों में फिर से यही धंधा शुरू हो जाता है। इससे पहले सिकंदरा, ताजगंज, न्यू आगरा, एत्माद्दौला क्षेत्र के होटलों में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन

ये कहना है एसएसपी का

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर में कई ऐसे होटलों की शिकायत मिली है, जिनमें अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है। इनके संबंध में थाना स्तर पर गोपनीय जांच की जा रही है। इसके बाद छापामार कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधि मिलने पर मुकदमे दर्ज कर आरेापियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं नियम?

एसएसपी ने बताया कि होटलों का पंजीकरण सराय एक्ट में होता है। नियम है कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। रजिस्टर में ठहरने वाले लोगों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कब आए और कब गए। इसमें रुकने का कारण भी लिखा होना चाहिए। आगंतुक रजिस्टर रिसेप्शन पर होना चाहिए।

ये हैं कुछ पुराने मामले

एक साल पहले सिकंदरा क्षेत्र में ही एक होटल में युवती की हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। एक सप्ताह पहले पश्चिम पुरी स्थित एक होटल में युवती की हत्या के बाद युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। 15 दिन पहले एत्माददौला क्षेत्र के एक होटल में पुलिस पहुंची थी, जहां युवक और युवतियां मिले थे। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ा था। तब भी कोई आईडी नहीं ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed