{"_id":"6304a4f42fdcc74961149fcf","slug":"sso-dead-body-found-hanging-on-the-noose-on-the-power-substation-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एसएसओ की मौत, विद्युत उपकेंद्र पर इस हालत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एसएसओ की मौत, विद्युत उपकेंद्र पर इस हालत में मिली लाश
Tue, 23 Aug 2022 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:29 PM IST
सार
परिजनों की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के अरम सराय स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ का शव सोमवार रात कार्यालय गेट पर लगे कुंडे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस व विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी 25 वर्षीय सुखवीर यादव अरम सराय स्थित विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर कार्यरत था। सोमवार की रात एक साथी के बदले सुखवीर उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहा था। रात करीब 8.30 बजे शव कार्यालय के गेट पर लगे कुंडा में फंदे पर लटका दिखा। जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी मौके पर आ गई।
परिजनों ने एसएसओ की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि किसी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी गई है। आरोप लगने के बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एएसपी विजय पाल का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।