फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   srinagar girl got married with boyfriend of agra

प्रेमी संग घर छोड़कर आ गई श्रीनगर की युवती, परिजन ढूढ़ते हुए आए, दुआ देकर लौटे

Tue, 03 Jul 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 03 Jul 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
srinagar girl got married with boyfriend of agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की युवती ने सोमवार को प्रेमी संग निकाह कर लिया। मंटोला पुलिस ने प्रबुद्ध लोगों की मदद से युवती से परिजनों की मुलाकात कराई। 
विज्ञापन


अब युवती श्रीनगर में पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराने जाएगी। इसके बाद धूमधाम से शादी समारोह करके परिजन उसे विदा करेंगे। इस पर उसके परिजन वापस चले गए। 
विज्ञापन


श्रीनगर की युवती के प्रेम संबंध दो साल से अमृतसर (पंजाब) में व्यापार करने वाले युवक से चल रहे थे। 12 दिन पहले युवती प्रेमी के साथ आगरा आ गई थी। दोनों ने निकाह कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजी हुए युवती के परिजन

युवती तब से प्रेमी के साथ ही आगरा में रह रही थी। रविवार को युवती के चाचा, मां और पिता यहां आए थे। उन्होंने मंटोला पुलिस से बेटी को ढूंढने के लिए कहा था। 

मंटोला पुलिस ने क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से बात की। इसके बाद युवक के घर पहुंच गई। यहां पर युवती भी मिल गई। परिजनों से बात कराई गई। रात में उसकी मां वहीं पर रुक गई।

बेटी ने कह दिया कि अपनी मर्जी से निकाह कर लिया है, उसे किसी तरह की शिकायत नहीं है। अब वो यहीं रहना चाहती है। इस पर युवती के परिजन भी राजी हो गए।

आगरा पुलिस को दिया धन्यवाद

सोमवार को दोनों के परिवारों ने बातचीत की। इसमें तय हुआ कि श्रीनगर पुलिस को युवती एक सप्ताह बाद बयान दर्ज कराने जाएगी। इसके बाद घरवाले शादी समारोह संपन्न कराएंगे। उसे यहां के लिए विदा कर देंगे। इसके बाद परिजन वापस चले गए। 

श्रीनगर से जब युवती के मां-बाप आगरा आए तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पुलिस का इतना सहयोग मिलेगा। पुलिस ने युवती को ढूंढने में मदद की बल्कि उन्हें होटल में रुकवाया। उनके खाने पीने की भी व्यवस्था कराई। 

आगरा पुलिस की मेहमाननवाजी ने श्रीनगर के परिवार को खुश कर दिया। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इतना सहयोग मिलेगा, सोचा भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed