{"_id":"5e1375c08ebc3e880c79dbe5","slug":"spy-camera-mainpuri-news-agr4235301148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया कैमरों से होगी शहर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया कैमरों से होगी शहर की निगरानी
विज्ञापन
शहर के भांवत चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहर में 10 स्थानों पर खुफिया कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का केंद्र पुलिस लाइन में बनाया गया है। जहां से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
शहर में अराजकतत्व किसी प्रकार की गतिविधि को अंजाम न दे सकें इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका व पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेयरमैन मनोरमा देवी व अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती के निर्देश पर शहर के पांच स्थानों पर खुफिया कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे वरुण मिश्रा की देख रेख में लगाए गए।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी शहर में पांच स्थानों पर खुफिया कैमरे लगाए हैं। निश्चित ही इस व्यवस्था के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इन कैमरों की मॉनीटरिंग पुलिस लाइन में स्थित नोडल केंद्र से की जाएगी। ये कैमरे राउटर के माध्यम से संचालित होंगे। पुलिस और नगर पालिका को मोबाइल पर भी इन कैमरों की लोकेशन देखने के लिए मिलेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका ने इन स्थानों पर लगाए कैमरे
- मोहल्ला छपट्टी
- आगरा गेट पुलिस चौकी के निकट
- बाल्मीकि बस्ती पुलिया के निकट
- मदार दरबाजा
- देवी रोड चुंगी
पुलिस ने इन स्थानों पर लगाए कैमरे
- घंटाघर चौराहा
- सिटी डाकघर
- बड़ा चौराहा
- भांवत चौराहा
- ईशन नदी पुल