फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spray anti-larva Panchayat: Lok Adalat

एक फरियाद ने सभी ग्राम पंचायतों में जगा दी उम्मीदों की किरण

Sat, 09 Oct 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Spray anti-larva Panchayat: Lok Adalat
कासगंज। गंदगी के कारण बढ़ रहीं बीमारियों की रोकथाम के लिए अब न्यायालय ने गंभीरता दिखाई है। स्थायी लोक अदालत ने सभी पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को आदेश जारी किए कि वे एंटी लार्वा छिड़काव और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें और दैनिक रजिस्टर तैयार कर प्रतिदिन की कार्रवाई अंकित करें। आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सीडीओ, डीपीआरओ और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा विकासखंड की ग्राम पंचायत नगला राधे के ब्रजकिशोर ने स्थायी लोक अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। उन्होंने अनुरोध किया कि गांव चिरौला, दुलाई और नगला राधे एक ही ग्राम पंचायत के गांव हैं, लेकिन यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। गणेशपुर, महोरा और सुजावलपुर गांव में गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, सदस्य बसंत कुमार शर्मा और सपना अग्रवाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त आदेश जारी किया। यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित ग्राम पंचायतों के वेतन और मानदेय से कटौती कर पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। 15 दिनों में संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed