फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sports news,badminton

बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीडी और डीसी मनरेगा ने मारी बाजी

Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
sports news,badminton
विकास भवन में आयोजित बैमिंटन प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास भवन के स्वराज बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित आठ दिवसीय बैडमिंटन का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें परियोजना निदेशक (डीआरडीए) और उपायुक्त मनरेगा ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण के बाद प्रतियोगिता का समापन हो गया।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विकास भवन में 15 से 22 अक्तूबर तक अंतरविभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई मैच आयोजित हुए। शुक्रवार को स्वराज बैडमिंटन कोर्ट में फाइनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एकल प्रतियोगिता में उपायुक्त मनरेगा पीसी राम विजेता और वरिष्ठ सहायक यादराम सिंह उप विजेता रहे। वहीं युगल प्रतियोगिता में परियोजना निदेशक केके सिंह और यादराम सिंह विजेता रहे। द्वितीय युगल प्रतियोगिता में भी परियोजना निदेशक केके सिंह और वरिष्ठ सहायक संजीव यादव विजेता रहा। इसी मैच में उपायुक्त मनरेगा पीसी राम उपविजेता रहे।
विज्ञापन

सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
विकास भवन प्रशासन ने पुरस्कार वितरण के लिए एक अनोखी पहल की। उन्होंने विकास भवन के सबसे कनिष्ठ कर्मचारी सफाईकर्मी सुनहरी लाल वाल्मीकि को आमंत्रित किया। उनके द्वारा ही सभी विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अतुल कुमार, अशोक शर्मा, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed